बाराबंकी

कम्पोजिट विद्यालय करपिया में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी के विकास खंड मसौली क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय करपिया में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस,कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान विनोद कुमार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, और छोटे छोटे बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुति देकर देश भक्ति गीतों पर नृत्य किया,इस शुभ अवसर पर प्रधानाध्यापक एस आर जी सदस्य अवधेश कुमार पाण्डेय,ग्राम प्रधान विनोद कुमार वर्मा, जनमानस समाज सेवा संस्था के संस्थापक अंकित यादव, भाजपा नेता आशीष वर्मा,अध्यापक संजय कुमार सहित समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रहे,कार्यक्रम के उपरांत छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाध्यापक SRG सदस्य अवधेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आज इस राष्ट्रीय पर्व को पूरा देश मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू किया गया था। अब हमारे देश में नीति/नियमों को बनाकर धरातल पर लागू करने का आधार है संविधान, इसलिए हम गणतंत्र दिवस मनाते है, हमारा संविधान मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के विषय में भी याद दिलाता है।और कहा कि आप सभी छात्र देश के भविष्य हैं जब आप आगे बढ़ेंगे तभी तो देश विकास करेगा, इसके लिए हम सबको अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करना होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button