बरेली

कुर्मी क्षत्रिय सभा ने गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार ने की, जबकि संचालन रघुवीर सिंह गंगवार ने किया। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सभा के महामंत्री एवं व्यवस्थापक आर.सी. लाल, ऑडिटर एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम  का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button