अमरोहा

नंगलिया मुंशी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, महामंडलेश्वर ने दिया एकता का संदेश

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर मैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघक के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा हरे शताब्दी वर्ष को लेकर हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव नंगलिया मुंशी स्थित सरस पैलेस में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज को नई दिशा देने और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर राष्ट्र हित में एकजुट होने का आह्वान किया।
इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी प्रेमानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहें। उन्होंने सामाजिक समरसता पर विशेष बल देते हुए कहा कि जाति-पाति के भेदभाव को भुलाकर एक सशक्त समाज का निर्माण करना ही आज की महती आवश्यकता है। महाराज ने पर्यावरण संरक्षण को धार्मिक कर्तव्य बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक संभल शरद कुमार और विहिप के विभाग संगठन मंत्री गौरव कुमार ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग अनिवार्य है। वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को जागरूक करते हुए कहा कि हमें केवल अपने अधिकारों की बात नहीं करनी चाहिए, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन भी पूरी निष्ठा से करना चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता कृष्ण कुमार शर्मा ने की और कार्यक्रम का सफल संचालन रूपचंद चौहान द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर राष्ट्र की तरक्की में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
       इस अवसर पर सचिन कुमार तहसील प्रचारक, सीता आर्या, करन सिंह, खड़क सिंह, टेकचंद चौहान, नरेंद्र चौहान, टिंकू चौहान, महिपाल सिंह,मा छत्रसिंह सैनी, मुरारी प्रजापति, रज्जन सिंह बाल्मीकि, रामरतन जाटव, कमल ठाकुर, उमेश सैन, बलवंत सिंह, वीर सिंह, संजीव चौहान,ओमवीर आदि मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button