शामली

धूमधाम के साथ मनाया गया अपना घर आश्रम का 11 वा स्थापना दिवस 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। गुरूवार को अपना घर आश्रम का 11वां स्थापना दिवस बड़े हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, धार्मिक संतों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आश्रम की सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं आश्रम के संस्थापक संरक्षक राजेश्वर बंसल ने कहा कि अपना घर आश्रम की शुरुआत भरतपुर से हुई थी, जहां डॉक्टर माधुरी एवं उनके पति भारद्वाज द्वारा प्रभु जनों की सेवा का कार्य प्रारंभ किया गया। उसी प्रेरणा से समाजसेवियों के सहयोग से शामली में भी अपना घर आश्रम की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि अब तक आश्रम में 1091 प्रभु जनों का उपचार किया जा चुका है, जिनमें से 463 प्रभु जनों को उनके बिछड़े हुए परिजनों से मिलाया गया। वर्तमान में आश्रम में 128 पुरुष प्रभु जनों एवं 70 महिला प्रभु जनों के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध है, जहां उनके रहने, खाने-पीने एवं उपचार की समुचित व्यवस्था है। अब तक 385 पुरुष एवं 78 महिला प्रभु जन पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने परिवारों के पास लौट चुके हैं। भविष्य में आश्रम को 400 बेड का बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व आईजी विजय गर्ग ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। वहीं पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस ने अपना घर आश्रम को मानव सेवा का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि यहां सच्चे मन से प्रभु जनों की सेवा की जाती है, जो वास्तव में सराहनीय है। इस दौरान आश्रम में सेवा देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर चेयरमैन अरविन्द संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, दंडी स्वामी ललितानंद, प्रियंका मित्तल, सलिल द्विवेदी, नरेंद्र मित्तल, अशोक गर्ग, विजय कौशिक, कुलदीप पंवार, पवन तरार, मुकेश संगल, राजवीर मुंडेट, कदम सिंह, आलोक जैन, हेमलाल गर्ग, रोबिन गर्ग, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button