बोकारो

बोकारो के प्रदीप के कारण संकट में खाकी वर्दी वाली अलीशा

Alisha in khaki uniform in trouble because of Bokaro's Pradeep

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो के प्रदीप रे के कारण सब इंस्पेक्टर अलीशा का भविष्य संकट में पड़ गया है। कारण यह है कि हाई कोर्ट के आदेश पर हुई जांच के बाद अलीशा का जाति प्रमाण पत्र फर्जी निकला है। उन्होंने इस फर्जीनमा के लिए अपने पिता के पिताजी तक को बदल डाला। धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी के जाति प्रमाण पत्र को रद्द करने का आदेश दिया गया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपा नंद झा ने आदेश जारी किया है। आदेश की कॉपी धनबाद के जिला कल्याण पदाधिकारी को भी भेजी गई है। अलीशा कुमारी 2018 बैच की सब-इंस्पेक्टर हैं। धनबाद से पहले वे गढ़वा और हजारीबाग में महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। बोकारो के प्रदीप कुमार रे ने हाईकोर्ट में अलीशा के प्रमाण पत्र को चुनौती देते हुए वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर जांच कराई गई। विजलेंस सेल की रिपोर्ट में बताया गया कि अलीशा के पिता भुवनेश्वर वर्णवाल उर्फ भुवनेश्वर प्रसाद अग्रवाल डुमरी में व्यवसाय करते थे। राजगंज की थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने जामतारा के डुमरी में जमीन खरीदी थी। 10 साल पहले घर भी बनाया था। वे बिहार के नवादा की मूल निवासी हैं। वंशावली में गलत जानकारी पकड़ी गई। जाति प्रमाण पत्र के लिए अलीशा ने जमीन की जो रजिस्ट्री केवाला और लगान रशीद जमा की थी, उसमें उनके पिता भुवनेश्वर प्रसाद अग्रवाल के पिता का नाम स्व रघुवीर प्रसाद अग्रवाल है, जबकि स्वयं घोषित वंशावली में नंदकिशोर भगत एवं भुवनेश्वर प्रसाद अग्रवाल को पिता-पुत्र बताया गया। यह सत्य सामने आने के बाद इस आधार पर अलीशा का पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button