शामली
प्रधान प्रत्याशी गय्यूर हसन के आवास पर चार दिवसीय निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के बिजली घर मार्ग पर देहात क्षेत्र से प्रधान प्रत्याशी गय्यूर हसन के आवास पर चार दिवसीय निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। गुरुवार को कैंप का प्रधान प्रत्याशी गय्यूर हसन ने फीता काटकर किया।मेडिकल कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। कैंप में सामान्य रोग, बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर, जोड़ों के दर्द सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई।जांच के उपरांत मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।कैंप में डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई वितरित की गई।जरूरतमंद लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कैंप गरीब व मजदूर वर्ग के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।इस दौरान प्रधान प्रत्याशी गय्यूर हसन ने कहा, क्षेत्र की जनता की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए यह निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया है,ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज और दवाइयां मिल सकें। आगे भी इस तरह के जनसेवा के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।कैंप के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता, क्षेत्रीय लोग एवं समर्थक भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।


