शामली
बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर टीचर सहित तीन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के खंद्रावली चौकी के समीप स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनो वनों की टक्कर में स्कूल के टीचर सहित दो युवक घायल हो गए 108 एंबुलेंस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी संजो पुत्री रामचंद्र कैराना क्षेत्र के गांव अलीपुर में सरकारी स्कूल में टीचर है। छुट्टी के बाद टीचर अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव आ रही थी जैसे ही वह थाना क्षेत्र के खंद्रावली चौकी के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे हैं बाइक सवार गांव लिलोन निवासी बादल व निखिल की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक एवं स्कूटी पर सवार टीचर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक थाने पर कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।

