शासकीय महाविद्यालय चौरई में मनाया गया युवा उत्सव l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छिन्दवाड़ा l चौरई शासन के निर्देशानुसार आज शासकीय महाविद्यालय चौरई में जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य मुकेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ.सबाहत अंजुम कुरैशी ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं जैसे एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकांकी हास्य नाटिका आदि में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरु डॉ.इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, पीएम श्री शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ.वाय,के,शर्मा तथा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय चौरई के प्राचार्य डॉ.एन,के,शुक्ला उपस्थित थे। सभी महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में परिणामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.विकास कुमार शर्मा तथा डॉ.अर्चना तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय चौरई का समस्त स्टाफ उपस्थित था।




