
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर शुगर की आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 14 मोबाइल, 3 लैपटॉप और 75 पैकेट फर्जी दवा बरामद की है। एसएसपी के निर्देश पर 12 सितंबर को पुलिस ने मोहल्ला सैलानी में एक मकान पर छापा मारा। यहां आरोपी फर्जी वेबसाइट और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर लोगों को ठग रहे थे। तीन दिन में शुगर ठीक करने का झांसा दिया जाता था।
थाना बारादरी में बीएनएस और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में साजिद मलिक, इस्लाम और मो. जफर शामिल हैं। दो साथी रऊफ और रिजवान फरार हैं।



