उत्तरकाशी

बिरजा इंटर कालेज में आपदा प्रबंधन जनजागरूकता प्रशिक्षण आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान मे बिरजा इण्टर कालेज चिन्यालीसौड, विकासखंड चिन्यालीसौंड में एक दिवसीय विशेष आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 672 छात्र- छात्राओं व विद्यालय कार्मिकों ने सहभागिता की। आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर, वन विभाग टीम व क्यूआरटी टीम के सहयोग से भूकंप सुरक्षा, खोज-बचाव उपकरणों की जानकारी , प्राथमिक उपचार सीपीआर, स्ट्रेचर मेकिंग, वनाग्नि एवं घरेलू तथा वन्यजीवों से बचाव संबंधी जानकारी, सैटेलाइट फोन, रस्सी गांठ( रोप नोट्स) तकनीक तथा आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों आदि पर जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक रूप से प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान आपदा पंपलेट भी अधिक जानकारी अर्जित करने हेतु वितरित किए गए तथा भूदेव ऐप डाउनलोड भी कराया गया।
जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक विपिन पंवार एवं प्रधानाचार्य शंकर दत्त घिल्डियाल , अमित पंवार, तथा अन्य विद्यालय कार्मिक भी उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button