पाकुड़

पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर किया गया फेर-बदल

Major reshuffle in police department

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी समेत पुलिस अवर निरीक्षकों का फेर बदल किया गया है। पुलिस विभाग में फेरबदल के तहत पु० अ० निरीक्षक विनय कुमार को लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे पुलिस केन्द्र, पाकुड़ में पदस्थापित थे। जबकि निवर्तमान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को स्थानांतरित करते हुए यातायात पाकुड़ में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावे पु० अ० निरीक्षक रवि शर्मा को महेशपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि निवर्तमान थाना प्रभारी विकर्ण कुमार को जन शिकायत समाधान कोषांग पाकुड़ का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही पु० अ० निरीक्षक राहुल कुमार गुप्ता को मालपहाड़ी ओपी का प्रभार सौंपा गया है। जबकि निवर्तमान मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय को पाकुड़ मुफस्सिल थाना में पदस्थापित किया गया है। वही पु० अ० निरीक्षक बबलू कुमार को मुफस्सिल प्रभाग के पुलिस निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button