मुरादाबाद
मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश को किया दरकिनार नहीं खत्म हो रहे अटैचमेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार के द्वारा शासन के निर्देशों को हवा में उड़ाते हुए तीन महीने बाद भी अपने कार्यालय में अस्थाई अटैचमेंट पर कार्यरत लिपिकों ओर कर्मचारियों को रिलीव नहीं किया है। जिस कारण मुरादाबाद में शासन के अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के साथ ही विभागीय अधिकारियों के आदेशों का भी पालन नहीं होता दिख रहा है। जबकि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी के द्वारा निरन्तर यह कहा जा रहा है कि उन्होंने सभी कार्यालयों में अस्थाई अटैचमेंट खत्म करने के आदेश दिए हुए हैं। परंतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार की हठधर्मिता की वजह से अभी तक अटैच कर्मचारियों को कार्यमुक्त नहीं किया जा सका है। जानकारी मिली है कि नगर शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद के कार्यालय में भी कुछ कर्मचारी अटैचमेंट पर कार्य कर रहे हैं इनके द्वारा भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पदचिन्हों पर चलते हुए आदेशों का पालन नहीं किया है।
शासन स्तर पर हो चुकी है शिकायत, अब देखना हैं कि अटैचमेंट खत्म होते हैं या नहीं।



