बाराबंकी
8 शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
कब्जे से 87,500/- रुपये नकद, 05 अदद तमंचा, 05 अदद जिंदा कारतूस, 04 अदद मोबाइल फोन बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जहागीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर मे सशस्त्र बदमाशों ने एक मछली फार्म के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 4 लाख 80 हजार रुपये सहित डीवीआर व मोबाइल लूट करने वाले संगठित गिरोह के आठ बदमाशों को जहागीराबाद पुलिस ने स्वाट एव सर्विलांस टीम के साथ गिरफ्तार कर 87 हजार 5 सौ की नगदी सहित रुपये 5 अदद तमंचा व जिंदा कारतूस, 4 अदद मोबाइल फोन बरामद किया।
बताते चले कि 25/ 26 जनवरी की मध्य रात्रि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर स्थित देवां फिशरीज फार्म पर धावा बोलकर चार कर्मचारियों को असलहे दिखाकर बंधक बनाकर बदमाशों ने कार्यालय में रखी 4 लाख 80 हजार की नगदी कर्मचारियों के मोबाइल फोन और सीसी कैमरे व डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी उठा ले गये थे फार्म के मुंशी दरोगा उर्फ समीउल्ला पुत्र झिन्कन निवासी ग्राम कदरवेत थाना चन्वटा जनपद कपिलवस्तु नेपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया था। शहर से मिले थाना क्षेत्र मे हुई घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश जहांगीराबाद थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से पलिया मसूदपुर तिराहे के पास से घटना मे शामिल मुकेश कुमार पुत्र चेतराम निवासी ग्राम गनौरा थाना जहांगीरबाद. शिवराज पुत्र मनोहर निवासी बंकी दक्षिण टोला थाना कोतवाली नगर,. देवाशीष सिंह चौहान पुत्र संदीप कुमार निवासी बालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ , राजकुमार उर्फ प्रज्ञादीप रंजन उर्फ राज पुत्र मायाराम गौतम निवासी ग्राम मामापुर थाना देवा, मो0 सोनू पुत्र महबूब निवासी ग्राम सिपहिया थाना देवा , जुनैद पुत्र निसार अली निवासी ग्राम बरेठी थाना देवा , नौसाद पुत्र मुख्तार निवासी बीकेटी भौनी थाना बीकेटी जनपद लखनऊ व सुहेल पुत्र गौस मोहम्मद निवासी ककरहा मोड बाईपास थाना देवा को गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 5 अदद अवैध तमंचा .12 बोर मय जिंदा कारतूस , 4 अदद चोरी के मोबाइल व लूट के 87 हजार 5 सौ रुपये नकद बरामद किये।
पुलिस की पूछताछ अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगो का एक गैंग है जो लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देता है। मिश्रीपुर की घटना मे मुकेश कुमार , सूरज व आशू द्वारा घटना की योजना बनाई गयी थी, घटना कारित करने से पूर्व फार्म हाउस की कई बार रेकी की गयी थी तथा फार्म हाउस का वाडियो भी बनाया गया था, फार्म हाउस में कितने लोग रहते हैं व पैसा कहां रखा जाता है इसकी सम्पूर्ण जानकारी कर ली गयी थी। तत्पश्चात योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न थानो मे तमाम अपराधिक मुकदमे दर्ज है।



