बाराबंकी
15 साल की उम्र में मो शाहिद ने किया हिफ्ज कुरान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रसौली कस्बे में मोहम्मद शाहिद ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मदरसा जामिया मदीन तुल उलूम से बहुत कम समय में हिफ्ज (कुरान कंठस्थ) पूरा कर लिया है।
मोहम्मद सय्यद हसन के पुत्र शाहिद ने 15 वर्ष की आयु में कुरान कंठस्थ कर अपने परिवार और रिश्तेदारों का मान बढ़ाया है। इस्लामी शिक्षा में हिफ्ज पूरा करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है।
इस अवसर पर मौलाना एकलाख ने शाहिद को साफा बांधा। इस मौके पर मो. साकिब, मो. नावेद, मो. फरहान, मो. आयान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।



