खैरथल

ग्राम उत्थान शिविर में भीम सिंह यादव बने नवाचार और जैविक खेती की मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। जिले की पंचायत समिति मुंडावर की ग्राम पंचायत सूरजपुरा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में स्थानीय कृषक भीम सिंह यादव ने जैविक खेती और कृषि नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी बतायी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं पशुपालन योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती को बहुआयामी और लाभकारी स्वरूप दिया है।
भीम सिंह यादव ने खेती में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खादों का अधिक उपयोग अपनाया, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य में भी निरंतर सुधार हो रहा है। पशुपालन के अंतर्गत उनके पास 01 देशी गाय, 01 भैंस, 02 पाड़ी एवं 01 बछड़ी है, जो उनकी आय का स्थायी आधार बनी हुई हैं।
फलोत्पादन की दिशा में उन्होंने जून 2025 में थाई एप्पल प्रजाति के बेर के 150 पौधों का रोपण किया। इस बगीचे में सरकार की योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाई गई है, जिससे जल की बचत के साथ बेहतर उत्पादन संभव हुआ है।

विभागीय योजनाओं के माध्यम से भीम सिंह यादव ने फार्म पौण्ड, वर्मीकम्पोस्ट, ड्रिप सिंचाई, मिनी फव्वारा तथा तारबंदी जैसी सुविधाओं का लाभ लिया, जिस पर उन्हें अनुदान भी प्राप्त हुआ। इन सभी प्रयासों से उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ग्राम उत्थान शिविर में प्रस्तुत यह बहुआयामी कृषि मॉडल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बना और यह संदेश दिया कि नवाचार, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button