गोड्डा

सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा ‌: झारखण्ड अधिविद्य परिषद, राँची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 का आयोजन 03.02.2026 से 23.02 2026 तक संचालित होगी। उक्त परीक्षा का कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु अनुमंडल स्तर पर सीसीटीवी (CCTV Camera) से परीक्षा की Monitoring, CCTV Footage देखने के लिए अनुमंडल स्तर पर एक दल का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं वीक्षकों के क्रियाकलाप की समीक्षा करते हुए तद्‌नुसार कार्रवाई की जा सके। इसी प्रकार अनुमंडल स्तर पर परीक्षा नियंत्रण कक्ष अधिष्ठापित करते हुए परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी का नाम, पदनाम एवं फोन, ई-मेल इत्यादि की विवरणी मीडिया/सोशल मीडिया में देने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल की ओर से उपरोक्त जानकारी दी गई है। बताया गया कि उपरोका वर्णित तथ्यों के आलोक में सी०सी०टी०वी० (CCTV Camera) से परीक्षा की Monitoring, CCTV Footage देखने के लिए अनुमंडल कार्यालय, गोड्डा के कम्प्यूटर रूप में निम्न प्रकार दल का गठन किया जाता है।
1. श्री मंगलम पाण्डेय, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर, नगर परिषद, गोड्डा।
2. श्री धीरज कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अनुमंडल कार्यालय, गोड्डा।
3. सुश्री बिन्दु सोरेन, लिपिक, अनुमंडल कार्यालय, गोड्डा।
परीक्षा नियंत्रण कक्ष
1. योगेन्द्र मंडल, कनीय अभियंता, पथ प्रमंडल, गोड्डा(मो0-79911-75120) प्रभारी नियंत्रण कक्ष
2. अनवर नसीम, निम्नवर्गीय लिपिक, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यालय, गोड्डा (62043-90487)
3. रवि कुमार रंजन, पत्राचार लिपिक, आर०ई०ओ० कार्यालय, गोड्डा (79030-37638).
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button