पाकुड़

मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ छापामारी, चार मोटरसाइकिल जब्त

Raid against illegal coal transportation in Malpahari OP area, four motorcycles seized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध की गई छापामारी के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांगामटिया एवं पश्चिम बंगाल सीमा के समीप से अवैध कोयला लदा चार मोटरसाइकिल जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए चारों मोटरसाइकिल पर लगभग 20 से 22 क्विंटल अवैध कोयला लोड कर परिवहन किया जा रहा था। छापामारी की भनक लगते ही कोयला तस्करी में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गये। पुलिस द्वारा इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी में कांड दर्ज कर लिया गया है तथा जब्त कोयला एवं वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button