स्थानीय ग्रामीणों ने मल्लाह बस्ती के ओवर ब्रिज में किया विरोध प्रदर्शन
Local villagers protested at the over bridge in Mallah Basti.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत रेंगुनी पंचायत में ग्रामीण सड़क से कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन के खिलाफ रंगुनी पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों मल्लाह बस्ती ओवर ब्रिज के समीप विरोध प्रदर्शन किया। मल्लाह चौक होते हुए भूली और तेतुलमारी सुभाष चौक की ओर जाने वाली कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन के खिलाफ ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस से मांग की और कहा कि इसमें कोयला लदा वाहन है। और कोयला लिफ्टर द्वारा ईस्ट बसुरिया अंतर्गत शमशान घाट के भूखंड को जबरन कब्जा कर रास्ता का निर्माण किया जा रहा है। रंगुनी पंचायत के समाजसेवी रंजीत प्रसाद ने विरोध जताते हुए कहा कि कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन से स्थानीय लोगों और छोटे वाहन चालक और स्कूली बच्चों के लिए खतरा साबित हो सकता है। जिसे अविलंब बंद किया जाए।कोयला लिफ्टर अगर दबंगता से वाहन ले जाने का काम करेगा तो स्थानीय ग्रामीण किसी से डरने वाले नहीं हैं और ग्रामीण रास्ता को बंद करने का भी कार्य किया जाएगा। प्रशासन अवैध कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन पर अविलंब रोक लगाए। मौके पर रंजीत प्रसाद,गोपी निषाद, अमिताभ दत्ता, राजकुमार महतो कांग्रेस जिला महासचिव, संजय निषाद, दुखन मल्लहा,महेश निषाद,रमेश निषाद,मुकेश निषाद,विनोद भुईयां,सोनाथ दत्ता,नेपाल कुमार दत्ता,मागा राम दत्ता,संजीत निषाद,रवि निषाद, छोटू निषाद, कलेश निषाद.विक्की रजक,सूरज रजक आदि मौज़ूद थे।



