धनबाद

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की हुई बैठक

Congress meeting held under organization creation campaign

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखंड बाघमारा ग्रामीण और कतरास नगर कांग्रेस की ओर से डुमरा गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी, वरिष्ठ नेता तोफ़िक जी, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कांग्रेस की पहुंच बनाने और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। प्रभारी दिनेश चौधरी, संतोष सिंह, गजेन्द्र सिंह, सुरेश लाल, अजय पासवान, मिंटू वाही, मासूम खान संतोष कुमार सेठ प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो नगर अध्यक्ष रंजीत पांडे समाचार लिखे जाने तक चयन प्रक्रिया जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button