झुंझुनू

टोडी के मींणा छात्रावास में मनाया योग दिवस 

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। कस्बे के उदयपुरवाटी रोड़ पर स्थित स्व बन्नाराम मींणा स्मृति भवन एवं मींणा छात्रावास टोडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पूर्व सरपंच ख्यालीराम ने बताया कि हमने 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मीणा छात्रावास संरक्षक जगदीश प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में प्रारंभ किया। कार्यक्रम में सदस्य योग प्रचारक ख्यालीराम ने योग मुद्रासन मे ओम उच्चारण, प्रार्थना, कपाल-भांति, अनुलोम-विलोम, शिथिलीकरण, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, योगिंग-जॉगिंग सहित विभिन्न व्यायाम योगाभ्यास करवाया। योगाभ्यास प्रातः 7:00 बजे से 7:45 तक किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुरलीधर खेदड़, गुटूराम कांवलिया, विद्याधर, राजू, रामसिंह, जितेंद्र, विकास, सोमवीर, निक्कू, भवानी, मुरारी, रवी कुमार और छोटे बच्चों सहित कई लोगों ने योग किया। पूर्व सरपंच एवं योग प्रचारक सदस्य ख्यालीराम ने बताया कि योग करने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ एवं संतुलित रहता है। लगातार योग करने से मनुष्य असाध्य रोगों से भी छुटकारा पा सकता है। प्राचीन काल में संत महात्मा योग क्रिया करते थे जिससे वे कई वर्षों तक स्वस्थ जीवन जीते थे। आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ और दीर्घायु रहने के लिए योग करना अत्यंत आवश्यक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button