08 मार्च को कसमार में आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सेमिनार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो । कसमार चौक स्थित स्कूल मैदान में ग्रामीण की एक बैठक श्री गोलक नाथ ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी o8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कसमार चौक से प्रखंड मुख्यालय तक एक रैली निकाला जाए एवं रैली के उपरांत उच्च विद्यालय कसमार के मैदान में महिलाओं में जन जागरूकता के उद्देश्य से एक सेमिनार का आयोजन किया जाए। सेमिनार के माध्यम से महिलाओं के बीच दहेज प्रथा उन्मूलन, महिला हिंसा उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा, रोजगार सृजन जैसे विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से समाज सेवी अनुज भूषण शर्मा अधिवक्ता विष्णु चरण महाराज धीरेंद्र नाथ महतो साधु चरण गोस्वामी लखन गोस्वामी सागर महतो सूर्य प्रकाश कपरदर गोलकनाथ ठाकुर संजय प्रजापति महेश गोसाई आरिफ अंसारी सचिन कुमार प्रजापति कमलेश जयसवाल परमेश्वर गोसाई दिलीप महाराज धनंजय गोसाई किशुन कपरदार संजय साव बिगन कपरदार डोमन चंद्र महतो बिनोद कुमार महतो आदि उपस्थित थे।



