बरेली

नेशनल हाईवे पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 

बरेली : फतेहगंज पूर्वी हनुमान मंदिर के बराबर में शराब की दुकान खोलने का हुआ विरोध श्रद्धालुओं ने किया प्रदर्शन नगर के नेशनल हाईवे पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास शराब की कंपोजिट दुकान को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है यहां बता दें लगभग 30 वर्ष पूर्व नगर के नगर पंचायत के पास दक्षिण मुखी हनुमान जी का मंदिर स्थापित है मंदिर के बराबर से अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान आबकारी विभाग ने खोल खोल दी है आबकारी विभाग के द्वारा शराब की दुकान खोले जाने पर नगर के श्रद्धालुओं  में आक्रोश पनप गया है नियम के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल स्कूल आज के पास में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती वहीं मंगलवार को श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर के बराबर में बनी शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया गया लोगों का कहना है कि शराब की दुकान पर आने वाले शराबी मंदिर में आने वाली महिलाओं से शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हैं वहीं हनुमान जी का यह मंदिर नगर के अलावा क्षेत्र में श्रद्धा का केंद्र है वहीं आबकारी विभाग के द्वारा मंदिर को रजिस्टर्ड न बताकर दुकान खोलने की अनुमति दी गई है नगर के रहने वाले उपेंद्र कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर नगर में हनुमान मंदिर के पास शराब की दुकान खोले जाने की शिकायत शासन से की है वहीं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर मंदिर ना होने की बात कही है !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button