हरफूल सिंह चौधरी का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बावड़ी। उप मुख्यप्रबंधक वाणिज्य रेल हरफूल सिंह चौधरी का रींगस रेलवे स्टेशन पर स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया। गिरधारी सिंह रूलानियां ने बताया कि ग्राम पंचायत मलिकपुर के राजस्व ग्राम ज्ञानपुरा निवासी सेवानिवृत हरफूल सिंह चौधरी का रींगस आगमन पर रेलवे अधिकारियों एवं प्रबुद्ध लोगों ने माला, साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में शिक्षाविद् गिरधारी सिंह रूलानियां, माला काली के जगन सिंह, शीशराम निठारवाल, राकेश लोरा, महेंद्र रूलानियां, प्रधानाचार्य जगन सिंह बाजिया, प्रधानाचार्य भीम सिंह मंगवा, प्रधानाचार्य सीताराम बराला, मोहन लाम्बा, डॉ रतन सिंह मंगवा, विधानसभा के सहायक सचिव भागीरथ मल, रामचरण रूलानियां सहित काफी लोग उपस्थित थे। हरफूल सिंह चौधरी ने अपनी उद्बोधन में कहा कि मैं आगे भी आपके साथ सेवा में खड़ा मिलूंगा।




