बरेली

रिद्धिमा में भरतनाट्यम कार्यक्रम श्री शारदा उत्सव का आयोजन                 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार  शाम श्री शारदा उत्सव का आयोजन हुआ। भरतनाट्यम के गुरुजनों और विद्यार्थियों ने इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्री शारदा उत्सव का  आरंभ भरतनाट्यम के विद्यार्थी आद्या ग्रोवर, वान्या, अवंतिका, मेहर, शांभवी, प्राग्वी, अनिका, अनंशी, अंबिका, चिरन्य, मायरा, पारया, बंदगी, भाव्या, साक्षी, आराध्या, साव्या, अनुरति, सान्वी श्लोक नित्यम, सरस्वती वंदना, गणेश स्तुति, त्रिपुराष्टकम, सरस्वती स्त्रोतम, अष्टलक्ष्मी, सरस्वती स्तुति पर शानदार प्रस्तुति दी। भरतनाट्यम गुरु रोबिन ए ने गंगावतरण पर एकल और भरतनाट्यम गुरु तनया भट्टाचार्य के साथ शारदा नमोस्तुभ्यम को अपनी नृत्य प्रतिभा से दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर वाहवाही हासिल की। कार्यक्रम का संचालन डा.आशीष कुमार ने किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना, डा. रीता शर्मा सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button