बरेली

आरटीओ कार्यालय में चल रहा है रिश्वत का बडा खेल

एक हजार की फीस, दस हजार की वसूली का आरोप

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आरटीओ कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा महानगर बरेली के निवर्तमान महामंत्री यतिन भाटिया ने आरआई हारुन सैफी के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है परिवहन विभाग का कार्यालय अवैध वसूली का अड्डा बन चुका है और आम लोगों से खुलेआम मोटी रकम वसूली जा रही है।
शिकायत में कहा गया है कि आरटीओ कार्यालय में आम जनता से सरकारी शुल्क से कई गुना ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। आरोप है कि जहां किसी काम के लिए करीब एक हजार रुपये सरकारी शुल्क है, वहीं लोगों से पांच से दस हजार रुपये तक ‘सुविधा शुल्क’ के नाम पर मांगे जा रहे हैं। बिना पैसे दिए काम कराना लोगों के लिए लगभग नामुमकिन बताया जा रहा है।
प्राइवेट लोगों का बोलबाला, उन्हीं के हाथ में वसूली
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्यालय में कई प्राइवेट लोगों को बैठाकर उनसे ही अवैध वसूली कराई जा रही है। रोहित सक्सेना नाम के एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा गया है कि वह आरआई के इशारे पर लोगों से पैसे लेने का काम करता है। आरोप है कि ऐसे कई निजी लोग दफ्तर में सक्रिय हैं और वही तय करते हैं कि किसकी फाइल आगे बढ़ेगी और किसे चक्कर लगवाए जाएंगे।
रिश्वत न दो तो दफ्तर के चक्कर लगाओ
यतिन भाटिया का आरोप है कि अगर कोई व्यक्ति रिश्वत देने से मना कर देता है तो उसे बार-बार दफ्तर के चक्कर कटवाए जाते हैं। छोटी-छोटी कमियों का बहाना बनाकर फाइल रोक दी जाती है और लोगों को परेशान किया जाता है।उनका कहना है इससे सरकार और विभाग की छवि खराब हो रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button