शामली
मामूली विवाद में छात्र की चाकूओं से गोदने के बाद गोली मारकर हत्या
दो दिन पहले गांव के ही छात्र से हुआ था मृतक का विवाद, पुलिस जाच मे जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। गांव इस्सोपुरटील में दिनदहाडे कक्षा 12 के छात्र की चाकुओं से गोदंने के बाद गोली मारकर हत्या की दी। सूचना पर मौके पर सीओ कैराना व एएसपी के साथ अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का दौरा करने के बाद परिजनों से पूछताछ की है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मौके पर खून के नमूने लिए। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव इस्सोपुर टील निवासी सलीम का 18 वर्षीय पुत्र अशरद गांव के ही मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। परिजनों के अनुसार रविवार को अरशद अपनी माता इमराना के साथ कैराना कार्य से गया हुआ था, और कैराना से खरीददारी करने के बाद लगभग 02ः30 बजे वह गांव लौटा था। इसी दौरान उसके फोन पर उसके दोस्त विराट का फोन आया, जिससे बात करते हुए वह कुछ समय बाद लौटने की बात कहते हुए घर से निकल गया। जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरशद की गांव के बस स्टैंड पर चाकुओं से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, आनन फानन में परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो हत्यारोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के साथ – साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा पुलिस ने तत्काल मौके से घायल अरशद को पीवीआर 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरशद को मृत घोषित करने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया।मामले की सूचना सीओ कैराना हेमंत कुमार व एएसपी सुमित शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का दौरा कर आस पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त एक तंमचा बरामद किया है। पुलिस परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। वही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
दोस्त ने घर से बुलाकर कराई हत्या
कांधला
परिजनों ने दोस्त पर घर से बुलाकर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया है।
मृतक अरशद के परिजनों के अनुसार अरशद का शनिवार को विद्यालय में हिमांशु के साथ किसी बाद को लेकर विवाद हो गया था। जिसे उस समय वहां मौजूद अन्य छात्रों ने निपटवा दिया था। परिजनों को संदेह है कि अरशद के दोस्त विराट ने रविवार को फोन के माध्यम से अरशद को बस स्टैंड पर बुलाया, ओर वहां पहले से ही मौजूद हिमांशु, रितिक व उसके दो अन्य साथियों ने चाकुओं से हमला करने के बाद गोली मारकर अरशद की हत्या कर दी।



