बजट निराशाजनक,दिशा विहीन,आम आदमी से दूर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने आज केंद्रीय सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को निराशाजनक और आम आदमी से दूर एवं दिशाविहीन बताया है। जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मजदूर और किसानों के लिए भी कोई घोषणा नहीं की गयी हैं,हमें उम्मीद थी कि उत्तर भारत के सबसे पुराने महाविद्यालय बरेली कॉलेज बरेली को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए भी बजट में शायद घोषणा होगी क्योंकि यह एक बहुत पुरानी मांग हो चुकी है। सरकार ने आम जन को भी कुछ नहीं दिया है इसलिए इस बजट से निराशा ही हाथ लगती है। बजट आने के तुरंत बाद शेयर बाजार धड़ाम हो गया है जिसमें निवेशकों के 16 लाख करोड़ रुपए डूब गये हैं और सोना चांदी भी अब धड़ाम हो रहा है आगे क्या परिणाम आएंगे यह भी समय बताएगा। सरकार को देश में खाली पड़े पदों और नये केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना करनी चाहिए।


