शामली
ज्योति बा फूले इंटर कॉलेज में चेतना आधारित ध्यान योग शिविर आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना : ज्योति बा फूले ले इंटर कॉलेज चौसाना में श्रमिक सेवा केंद्र शामली के तत्वावधान में चेतना आधारित ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन छात्रों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया गया
स्कूल में आयोजित ध्यान योग प्रशिक्षण के दूसरे सत्र सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में प्रशिक्षक रविशंकर ने छात्रों को ध्यान योग की क्रियाओं के बारे में समझाया,उन्हों बताया कि इस क्रिया के द्वारा छात्र छात्राएं तनाव मुक्त महसूस करेंगे और नियमित योग ध्यान से एकाग्रता का विकास होगा।घाना, दक्षिण अफ्रीका से टीम प्रशिक्षक फ्लोरेंस ने कहा कि ध्यान योग से तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है तथा व्यक्ति के मानसिक व शारीरिक विकास में सहायता मिलती है। नियमित ध्यान अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में संतुलन बना रहता है।
शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास किया। कॉर्डिनेशन टीम शामली के पदाधिकारी शेर सिंह व चैनपाल ने बताया कि विद्यालय ने ध्यान योग शिविर अगले दो दिन और चलेगा ।इस दौरान ध्यान योग महर्षि वेदांत संस्थान टीम के सदस्य कार्तिकी मुंबई ,क्लेयर ऑस्ट्रेलिया,लिडा लेबनान विद्यालय प्रबंधक कँवरपाल,प्रधानाचार्य गौरव सैनी,दीपक तोमर,विकास कुमार,अक्षय,सोनिया शर्मा आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।


