कानपुर

एस.जे.महाविद्यालय में वर्ल्ड वेटलैंड डे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : एस.जे. महाविद्यालय में विश्व आद्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड डे) की शुरुआत हुई वही पर्यावरण संरक्षण, भूमि संरक्षण, नदियों तथा तालाबों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केएलसी इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज,उन्नाव के तकनीकी निदेशक शिशिर अवस्थी रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वन्दना के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। मुख्य अतिथि शिशिर अवस्थी ने अपने सम्बोधन में आद्र भूमिओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुये बताया कि जैव विविधता संरक्षण,जल संतुलन एवं जलवायु नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों से पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर संरक्षण के लिये प्रयास करने का आवाहन किया। सेमिनार में उपस्थित महाविद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों को विश्व आद्रभूमि दिवस के महत्व से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया प्रदेश सरकार वन डिस्टिक वन वेटलैंड योजना पर भी कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम के आयोजन में विश्व स्तर की संस्था डब्लू डब्लू एफ के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर उमेश चन्द्रा मौजूद रहे। जिन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी प्रेजेंटेशन तथा वीडियो से उपस्थित लोगों को तालाबों,नदियों को सुरक्षित बनाने तथा वॉटर फुटप्रिंट के अंतर्गत पानी को बचाने और उस के संचय करने के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उमेश चंद्रा ने बताया विश्व आद्रभूमि दिवस को सात फरवरी तक मनाया जाएगा। जिससे इसके विषय में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को जागरूक किया जाए। इसके पश्चात डब्लू डब्लू एफ से डा. आंचल मित्तल प्रेजेंटेशन के माध्यम से भविष्य में आने वाली पीने योग्य पानी को बचाने के तरीके बताएं। कार्यक्रम में उपस्थित एस जे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह ने डब्लू डब्लू एफ संस्था को इस महत्वपूर्ण विषय पर पांच दिवसी जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए धन्यवाद अदा किया। सेमिनार में उपस्थित सभी को इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक करने के लिए एक धन्यवाद अदा किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर. एस. शर्मा,डॉ आशीष वर्मा तथा प्रोफेसर,अध्यापक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button