बरेली
जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रा सेनानी पीसी आजाद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्वतंत्रा सेनानी,महान शिक्षाविद एवं राजनीतिज्ञ पीसी आजाद की जयंती शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट भाजपा के वरिष्ठ नेता ने श्रीपीसी आजाद इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित श्री आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रबंधक प्रभास चन्द्र आजाद , प्रधानाचार्य डाॅक्टर राजेन्द्र कुमार सहित तमाम स्टाफ ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि श्री सक्सेना ने आजाद साहब के समाज के लिए किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने अपने संबोधन में बताया श्री आजाद ने शिक्षा, राजनीति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान रहा है। हमें आजाद साहब के बताए गये मार्ग पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करना चाहिए। इस मौके पर जलज सक्सेना ,छदम्मी लाल, जयवीर तोमर नीरज गंगवार ‘ गायत्री शर्मा ‘ प्रमोद स्वरूप ‘हेमपाल गंगवार ,आरती पांडेय ‘ सुरेशपाल शर्मा शालिनी सक्सेना भारती माला , प्रदीप कुमार गुप्ता,चौधरी पंकज कुमार सिंह,सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डाॅक्टर राजेन्द्र कुमार गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।




