बरेली

लंबे इंतजार के बाद सिटी स्टेशन रोड पर निर्माण कार्य शुरू

रूट डायवर्जन, जाम से परेशानी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। लंबे समय से गड्ढों और टूट-फूट से बेहाल सिटी रोड का लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी एएन बिल्डर्स को सौंपी है। ठेकेदार ने सड़क की पुरानी सतह तोड़कर नई सड़क के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर काम की गुणवत्ता और प्रक्रिया का निरीक्षण कर रहे हैं। यह सड़क लगभग 30 इंच मोटी बनाई जाएगी, जिससे भारी वाहनों के दबाव के बावजूद यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे।
 वर्जन
लोक निर्माण प्रांतीय खंड के  अधिशाषी अभियंता भगत सिंह का कहना है कि ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button