कानपुर

गोदान गौ संरक्षण और भारतीय परंपराओं पर केंद्रित एक फीचर फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : गोदान गौ संरक्षण और भारतीय परंपराओं पर केंद्रित एक फीचर फिल्म है। जिसका निर्माण विनोद कुमार चौधरी ने आरएसएस से जुड़े संगठनों और शिवालया पशु कल्याण केंद्र के सहयोग से किया है। यह फिल्म सुरभि नामक एक वैज्ञानिक की कहानी है जो पंचगव्य आधारित चिकित्सा और गौ के प्रति आध्यात्मिक महत्व को खोजती है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है और इसका उद्देश्य जीव दया को बढ़ावा देना है। फिल्म जिस जिले के थिएटर में चलेगी हम लोगों को अधिक से अधिक जनमानस से संपर्क करके लोगों को टिकट बिक्री करके फिल्म देखने हेतु आमंत्रित करना है, प्रोत्साहित करना है, ताकि यह फिल्म अधिकांश लोग देख सकें। उपरोक्त के संबंध में पार्टी द्वारा वर्चुअल बैठक की गई बैठकों में सभी जिला के जिलों के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक क्षेत्रीय संयोजक एवं सहसंयोजक प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के ओएसडी कौशिक साहब संघ से गौ सेवा प्रमुख नवल एवं आदरणीय विनोद,प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रवि सतीजा,प्रकोष्ठ विभाग प्रभारी ओम प्रकाश का मार्गदर्शन मिला। इस अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय संयोजक संहिता चौहान एवं सहसंयोजक दयाराम रैकवार बांदा,कानपुर दक्षिण,कानपुर देहात,कानपुर उत्तर,चित्रकूट,फतेहपुर,फर्रुखाबाद,औरैया,झांसी महानगर,फतेहपुर,ललितपुर के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button