गाजियाबाद

एनएच-709बी पंचलोक–मंडोला मार्ग की बदहाल हालत से लोग परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा

गड्ढों और अव्यवस्थित ट्रैफिक डायवर्जन के कारण जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर वाहन चालक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  नेशनल हाईवे-709बी दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के पंचलोक से मंडोला तक के मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब  है, जिस कारण इस मार्ग से गुजरने वाले आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं तथा ट्रैफिक डायवर्जन अव्यवस्थित तरीके से किया गया है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचआई द्वारा इस मार्ग पर कोई समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। आवास विकास क्षेत्र के पास सड़क इतनी जर्जर है कि कई बार वाहन पलट चुके हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर रॉन्ग साइड से गुजरने को मजबूर हो रहे हैं।
इस मार्ग पर लगातार छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन और एनएचआई का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार अधिकारी व विभाग नींद से जागेंगे।
पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रमोद गोस्वामी ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन को तत्काल सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, ताकि लोगों की जान सुरक्षित रह सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button