बरेली

मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक भूपेन्द्र एस0 चैधरी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य यह हैकि राजनैतिक दलों व ई.आर.ओ आदि के साथ आपसी संवाद व समन्वय हो रहा है अथवा नहीं। लेकिन आप सभी के साथ समीक्षा में पाया गया कि आप लोगों के माध्यम से आपसी संवाद बना हुआ है। उन्होने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आशवस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से काटा नहीं जायेगा।
बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें बूथवार फार्म 6, 7 व 8 कितनी संख्या में प्राप्त हो रहे हैं इसकी जानकारी मिलती रहे जिससें वह भी अपने स्तर पर समीक्षा कर सकें। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ंअवीनाश सिंह ने कहा कि पूरा कार्य पारदर्शी तरीके से हो रहा है और सभी को वांछित सूचना उपलब्ध करायी जायेगी।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा एस.आई.आर के कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि एसआई आर प्रकिया के दौरान 16 दिसम्बर 2025 तक सभी ई.आर.ओ. द्वारा 27 बैठकें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही गयी है जतथा जिला स्तर पर पाॅच बैठकें की गयी हैं। ए.एस.डी की सूची पार्टियों के साथ साझा की जा चुकी है।
बैठक में उन्होंने कहा कि दावा आपत्ति 6 फरवरी तक लिये जायेंगे तथा 27 फरवरी तक जारी नोटिसों की सुनवाई की जायेगी, जिस हेतु 133 ए.ई.आर.ओ को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 78 हजार नोटिस लोगों को तामिल कराये जा चुके है। उन्होंने बताया कि फाइनल रोल 6 मार्च को आयेंगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, समस्त ई.आर.ओ गण व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों प्रतिनिधि में मा. जिलाध्यक्ष आंवला भा.ज.पा.आदेश प्रताप सिंह, मा. विधायक नवाबगंज डा एम.पी.आर्य, मा. विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल व अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button