झुंझुनू
चंवरा के रघुनाथ मंदिर से मोरिंडा धाम तक आज निकलेगी कलश यात्रा विराट हिन्दू सम्मेलन का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के किशोरपुरा सीमा पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पल्टूदास अखाड़ा मोरिंडा धाम में आज शुक्रवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के ब्रह्मलीन संत बनवारी दास महाराज की पुण्य तिथि पर आयोजित इस सनातनी कार्यक्रम में कई संत महात्मा एवं वरिष्ठ लोग शामिल होंगे। शुक्रवार को प्रात 9:15 बजे चंवरा के श्री राम रघुनाथ मंदिर से चौफूल्या होते हुए किशोरपुरा सड़क से मोरिंडा धाम पल्टूदास अखाड़ा तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। बामलास धाम के महंत बाबा लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे संत महात्माओं एवं हिंदू समाज के प्रमुख वक्ताओं का राष्ट्रकल्याण पर उद्बोधन होगा। समारोह में प्रतिभाओं को हिन्दू गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। अखाड़े पर प्रसादी का भी आयोजन रखा गया है गुरुवार को मंदिर पर कमिटी के गजराज सिंह शेखावत, रघुनाथ दास महाराज,लाला महाराज महेश शर्मा,समाज सेवी जगदीश प्रसाद शर्मा घाटीपुरा,डॉ. सांवरमल सैनी, राधेश्याम कुमावत हनुमान गुर्जर,बाबूलाल सैनी,पंकज मीणा किशोरपुरा,शीशराम रावत सहित कई सेवा भावी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई तैयारियों को मूर्त रूप दिया।



