गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बरही कि और से एक hyundia xcent गाडी जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या-JH13D-3969 में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब लेकर चौपारण होते हुए बिहार की और जा रहा है। सुचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में थाना गेट के सामने वाहन जाँच अभियान लगाया गया। जांच के क्रम बरही की और से एक xcent गाडी काफी तेज गति से आ रही थी जिसे रोकने का इशारा किया गया परन्तु थाना बेरिकेडिंग तोड़ते हुए चतरा मोड़ तरफ भागने लगा जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पीछा करने लगे । पीछा करने के क्रम में xcent गाडी चतरा मोड़ से यु-टर्न लेकर काफी तेजी से छोटी वाहन को टक्कर मारते हुए चैथी मोड़ से अन्दर चला गया जो गाँव में पड़ने वाले टेम्पू एवं मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए कच्ची रास्ते में मनगढ होते हुए महुदी मोड़ की और जाने लगी। जिसके सुचना मनगढ में ग्रामीण लोगो को दिया जिसके सहयोग से उक्त वाहन को रोका गया । गाडी से दो लोग उतर कर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। गाडी का जांच करने पर पता चला की गाडी में अंग्रेजी शराब को छुपा कर रखा गया है। इस संबंध में चौपारण थाना में मामला दर्ज किया गया है। और आगे भी कारवाई की जा रही है। गिरफ्तार में से (1) सोनू कुमार उम्र- 19 वर्ष पे० उपेन्द्र यादव सा० परसातरी थाना चौपारण जिला हजारीबाग (2) संदीप पासवान उम्र-20 वर्ष पे० रामचंद्र पासवान सा० फुलवरिया थाना नवलशाही जिला कोडरमा के रहने वाले हैं इन दोनों के पास से (1) 06 पेटी रॉयल स्टैग कंपनी का प्रत्येक पेटी में 12 सभी 750ml पिस कुल 72 पिस (2) 05 पेटी किंगफिशर स्ट्रोंग बियर प्रत्येक पेटी में 24 पिस सभी 500 ml कुल 120 पिस (3) एक hyundia xcen गाडी जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या- JH13D-3969 बरामद किया गया। इसका मूल्य लगभग 7 लाख के आसपास है। इस छापामरी में मुख्य रूप से अजित कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही पु०अ०नि० सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी चौपारण थाना स०अ०नि बादल कुमार महतो स०अ०नि मो० कमरुद्दीन थाना रिज़र्व गार्ड एवं चौकीदार शामिल थे।



