ललितपुर

विश्वास और एकता के लिए राजयोग का अभ्यास ही है, सफलता प्राप्ति की चाबी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विश्वास और एकता के लिए ध्यान राजयोग विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय वरदानी भवन में मुख्य रूप से सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, डा.आर.एन. यादव, इंजी.हिमांशु नरवरिया, इंजी.सुरभि नरवरिया पहुंचे, जिनका स्वागत तिलक पुष्पों से किया गया। सभी को ध्यान राजयोग विषय पर व्याख्यान दिया। बीके चित्ररेखा दीदी ने बताया कि जीवन में हर कार्य की सफलता के लिए चाहे परिवार में, अपने निजी कार्यों में ध्यान अर्थात परमात्मा की याद से हमारे जीवन में कर्मेंद्रियों में एकता आती है। और आपसी विश्वास बढ़ता है जिससे हम सदा सफलता को प्राप्त करते है। तो ध्यान रखना है हमें अपने विचारों पर, वृत्ति पर, दृष्टि पर, बोल पर, चेहरे पर, व्यवहार पर यही ध्यान अर्थात अटेंशन के द्वारा हमारा जीवन सकारात्मक बनता है। सकारात्मक यानी पॉजिटीविटी ही सफलता का मूल  सूत्र है। इसके साथ ही सदर विधायक ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए ध्यान के लिए सभी से आग्रह किया तथा स्वयं वरदानी भवन में आकर ध्यान मेडिटेशन करेंगे। इस कार्यक्रम में सीमा नरवरिया, रूप सिंह नरवरिया, डा.सृष्टि एवं पूरे नरवरिया परिवार ने सभी दीदीयो का तिलक माला एवं उपहार से सम्मान किया। फिर सभी को ईश्वरीय प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार कराया। जिसमें बीके मायारानी दीदी, गीता दीदी, प्रीती दीदी, रुबी दीदी, प्रियंका दीदी, निशा बहन, पूजा बहन, शिवानी बहन एवं विद्यासागर भाई। दैवीय परिवार उमा यादव, एड.दर्शनसिंह यादव, अशोक राठौर, महेश कंचन, मनीष दुबे, रोहित श्रीवास्तव, हरिशंकर साहू, कैलाश नारायण, खुशीलाल साहू, विजय साहू, भूपेंद्र राठौर, राहुल जैन (पत्रकार), सुनील भाई, स्वर्णा कंचन, किरण साहू, मंजू साहू एवं अनेक बीके भाई-बहन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button