बरेली
खंडेलवाल कॉलेज में उन्नीसवीं वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित खंडेलवाल कॉलेज में उन्नीसवीं वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता के शुभारंभ में आए कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ विनय खंडेलवाल ,महानिदेशक डॉ.अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉक्टर आर.के सिंह व प्रशासनिक अधिकारी राकेश चतुर्वेदी ने मार्च पास्ट में सभी डिपार्टमेंट के खिलाड़ियों को सलामी देकर प्रतियोगिता शुरू हुई।
समापन समारोह में आए कॉलेज के अध्यक्ष गिरधर गोपाल ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र , मेडल देकर उनका हौंसला अफजाई कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और यह पूरी प्रतियोगिता कॉलेज की क्रीड़ा अधिकारी अभिनव सिंह एवं उनकी स्पोर्ट्स क्लब की टीम की देखरेख में हुई संपन्न ।



