शामली

शामली को मिले दो नए निरीक्षक

एसपी ने तीसरा स्टार लगाकर दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। उत्तर प्रदेश पुलिस में पदोन्नति की बड़ी प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश भर में 121 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी क्रम में जनपद शामली से भी दो उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल बना हुआ है।
जनपद शामली की अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक संजय त्यागी और कांधला थाने में एसएसआई के पद पर कार्यरत उप निरीक्षक सुभाष सिंह को उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही दोनों अधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें फोन और व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने दोनों नवपदोन्नत निरीक्षकों को तीसरा स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।कांधला थाने में तैनात रहे सुभाष सिंह को उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाना जाता है। आमजन के बीच उनकी साफ-सुथरी छवि रही है और उन्होंने हमेशा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी पदोन्नति को उनकी मेहनत, लगन और ईमानदार सेवा का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस महकमे में इस पदोन्नति को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button