गोड्डा
पथरगामा प्रखंड के पीपरा में माइक्रो विधिक शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर पथरगामा प्रखंड के पीपरा गांव में माइक्रो विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कानून से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम के सदस्यों में शामिल अधिकार मित्र बासुदेव मणीनंदन कुमार, रामविलास महतो, रजनी कुमारी आदि ने ग्रामीणों को विविध जानकारी दी। उन्होंने डालसा की टीम ने वीर परिवार सहायता योजना पर प्रकाश डाला। कहा कि शहादत का सम्मान — न्याय की राह आसान। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के सशस्त्र बलों, अर्द्ध सैनिक बलों और राज्य पुलिस बलों के उन शहीद जवानों के परिवारों को सहायता प्रदान करना जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है। नालसा का प्रयास है कि इन वीर परिवारों को नि:शुल्क विधिक सहायता, मुआवजा प्राप्ति और सरकारी लाभ योजनाओं तक पहुंच में सहायता दी जाय। इसके तहत शहीद परिवारों को मुआवजा, पेंशन सहित सरकारी लाभ योजनाओं की जानकारी देना, सरकारी विभागों में लंबित मामलों में कानूनी सहायता प्रदान करना, विधिक अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाना, बच्चों की शिक्षा, नौकरी और आर्थिक सहायता योजनाओं से जोड़ना एवं परिवार के सदस्यसों को मानसिक और भावनात्मक सहयोग प्रदान करना है। इस योजना का लाभ सेना, नौ सेना, वायुसेना के शहीद सैनिकों के परिवार, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीवीपी के शहीद जवाहों के परिजन व राज्य पुलिस बलों के शहीद कर्मियों के परिवार उठा सकते हैं। शहीदों व स्वजनों की सहायता करना सर्वोच्च प्राथमिकता की श्रेणी में हैं।



