भरत पुर

भूमि पूजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर- गॉव बिजवारी में पीएचसी भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। जहां गॉव के ही भमाशाह परिवार द्वारा दान दी गई 2 वीघा भूमि पर भामाशाह परिवार द्वारा भूमि पूजन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भुसावर पर एसएलटी सुनील पाण्डेय ने बताया कि गॉव बिजवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को गॉव के ही स्व० गोरधन सिंह जी के परिजनों द्वारा भवन निर्माण के लिए दो बीघा जमीन दान दी है। जहां शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भामाशाह गायत्री देवी पत्नी स्व0 गोरधन सिंह, सत्यवीर, अजीतसिंह, प्रवीण सिंह एवं भामाशाह परिवार रहा। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार अभयराज सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ0 किरन मीना द्वारा दी गई। कार्यक्रम के दौरान विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पीएचसी भवन का भूमि पूजन भामाशाह परिवार द्वारा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button