ललितपुर

बेटियों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

विहान बालिका विद्यालय में स्कूल बैग पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह उन हाथों के सहयोग से भी आगे बढ़ती है जो निस्वार्थ भाव से मदद के लिए आगे आते हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य विहान बालिका आवासीय विद्यालय में देखने को मिला। उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष, समाजसेवी मनमोहन जडिय़ा मंगलवार को विद्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विद्यालय की समस्त छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए। जैसे ही नन्हीं बेटियों के हाथों में नए स्कूल बैग आए, उनके चेहरे खुशी से चमक उठे और पूरा परिसर उनके उत्साह से गुंजायमान हो गया। मनमोहन जडिय़ा ने कहा कि बेटियां हमारे समाज का गौरव हैं और उनकी शिक्षा में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है। नया बैग पाकर छात्राओं का मन प्रफुल्लित हो उठा और उनमें शिक्षा के प्रति एक नई ऊर्जा दिखाई दी। इस दौरान सावित्री  (वार्डेन) नेहा कुशवाहा, आकांक्षा पांडे, जाग्रति चतुर्वेदी, अंकिता सिंह, प्रियंका नामदेव, अभिलाषा यादव मौजूद रहीं। अंत में विद्यालय की वार्डेन सावित्री ने इस नेक कार्य के लिए मनमोहन जडिय़ा का आभार जताया। कहा कि ऐसे प्रयासों से छात्राओं को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button