बोकारो

सड़क पुर्ननिर्माण कार्य का बेरमो विधायक ने किया शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो।  चंद्रपुरा प्रखंड के अंतर्गत भंडारीदह रेलवे फाटक से गोमो तक 62 करोड़ रुपए की लागत से बुधवार को  ( चंद्रपुरा भंडारीदह फुसरो रेलवे क्रॉसिंग गोमिया पथ ओडीआर पर )  गोमो रेलवे स्टेशन भाया बंदियो, कंचनपुर, पारसबनी, दहियारी पथ होते हुए कुल लंबाई 19.450 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण पुनर्निर्माण  कार्य का भूमि पूजन बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह व पूर्व मंत्री सह बाल अधिकार संरक्षण आयोग बेबी देवी ने संयुक्त रूप से किया ।

बेरमो के अलावा डुमरी व टुंडी विधानसभा क्षेत्र से होकर यह सड़क गुजरेगी. संवेदक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बेरमो क्षेत्र में पथ निर्माण के बाद डुमरी में कार्य प्रारंभ करने से पूर्व डुमरी विधायक जयराम महतो व इसी तरह टुंडी विधानसभा क्षेत्र में विधायक मथुरा प्रसाद महतो भूमि पूजन कर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य का शुभारंभ करेंगे. पथ का आनलाइन शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पूर्व में ही किया जा चुका है।

मालूम हो कि कैबिनेट से इस योजना को स्वीकृति के बाद पथ निर्माण विभाग द्वारा इसका टेंडर किया गया था । भंडारीदह-गोमो सड़क मार्ग के निर्माण होने से ग्रामीण कनेक्टिविटी के साथ आवागमन को सुगम होगा. इसमें भूमि अधिग्रहण और चौड़ीकरण भी शामिल है. इस पथ के निर्माण से बेरमो, चंद्रपुरा, नावाडीह, तोपचांची प्रखंड के लोगों को गोमोह आवागमन में सुविधा मिलेगी ।

मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क से होकर काफी संख्या में दो पहिया, चार पहिया व भारी वाहनों का परिचालन होता है. भंडारीदह लुपसाडीह,चिरुडीह,  सिमराकल्ही भाया भेंडरा होकर गोमोह तक इस सड़क का निर्माण किया जाना है. वर्तमान में इस ग्रामीण सड़क के जर्जर व संकीर्ण रहने के कारण लोगों को परेशानी होती है. जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button