बोकारो

फाइलेरिया मुक्त बोकारो बनाने के लिए सभी करें दवा का सेवन – डॉ रेणु भारती जिला मलेरिया पदाधिकारी बोकारो

11 से 25 फरवरी तक छूटे हुए लोगों को घर घर जाकर दवा प्रशासक खिलाएंगे दवा

डीडीसी बोकारो श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। इस अवसर पर डॉ रेणु भारती भारती DMO बोकारो ने कहा कि 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक द्वारा घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। उन्होंने बोकारो को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए शहरी क्षेत्र, निजी स्कूल संचालकों सहित सभी जिले वासियों से दवा प्रशासक को सहयोग करने और दवा लेने की अपील की। कहा कि यूनिसेफ, डब्ल्यू.एच.ओ. तथा भारत सरकार ने अच्छी तरह से शोध कर दवा बनाई है।

यह दवा फाइलेरिया के परजीवियों को मार देती है। इसलिए इसके संक्रमण को खत्म करने तथा उसकी रोकथाम केवल दवा का सेवन करने से संभव है। जब सभी दवा का सेवन करेंगे तभी सुरक्षित रह पाएंगे।

उन्होंने कहा कि 1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली 200 एमजी पानी में घोलकर। 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली 100 एमजी, एल्बेंडाजोल की एक गोली 400 एमजी), 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली 200 एमजी, एल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 एमजी एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली दवा प्रशासक द्वारा अपने सामने खिलाई जाएगी। जबकि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी। किसी को भी यह दवा खाली पेट सेवन नहीं करनी है।

कार्यक्रम में डॉ रेणु भारती जिला मलेरिया पदाधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्तर पर सत प्रतिशत सहयोग करने की जिला वासियों से अपील की

इस मौके पर डीडीसी बोकारो श्रीमती शताब्दी मजूमदार स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी सेविका सहायिका मलेरिया विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिरामल फाउंडेशन के आदि सहित लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button