ललितपुर
स्कूल के बच्चों ने किया उद्यान भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नगर स्थित स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने शैक्षिक गतिविधि के अंतर्गत स्थानीय चंद्रशेखर आजाद उद्यान का शैक्षिक भ्रमण किया। इस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोडऩा, पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करना था। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, फूलों, तितलियों और पक्षियों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षिकाओं ने बच्चों को पौधों के महत्व, स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली के लाभों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से समझाया। बच्चों ने झूले, फिसलपट्टी एवं अन्य खेल गतिविधियों का आनंद भी लिया। कार्यक्रम में उद्यान अधिकारी रंजीत यादव का विशेष सहयोग मिला। उद्यानकी में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और बच्चों को उद्यान को स्वक्ष बनाए रखने का संकल्प दिलाया। प्रबंधक स्वप्निल बरया ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। इस दौरान शिक्षिकाओं अंकिता पुरोहित, स्वेच्छा जैन, सोनाली खरे, निहारिका लखेरा, अंशिका जैन, ऋषिका चौधरी, कनिष्का तिवारी एवं नैंसी सोनी ने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। इस सफल आयोजन के लिए अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की और बच्चों के लिए ऐसे व्यावहारिक अनुभवों को अत्यंत उपयोगी बताया।


