रामपुर शाहबाद

नवागत कोतवाल ने शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग की बैठक 

कई मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नवागत कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन को निमंत्रण देकर पत्रकारों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया। बैठक में क्षेत्र से जुड़ी कई अहम चर्चाएं की गई। कोतवाल के निमंत्रण पर सभी पत्रकार बंधु दोपहर निश्चित समय पर पहुंचे और नवागत कोतवाल प्रदीप कुमार ने सभी का स्वागत किया। शाहबाद पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अपना परिचय दिया व शाहाबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी से परिचय लिया लंबी वार्तालाप के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी हुई। इस बीच शाहबाद पत्रकार वेलफेयर वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक वीपी विद्यार्थी के द्वारा नवागत कोतवाल का रामचरित्र मानस देकर स्वागत किया। इस दौरान कोतवाल प्रदीप कुमार व शाहाबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां , कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आकाश शंकर, वरिष्ट उपाध्यक्ष शराफत हुसैन, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, सचिव तकरीर अहमद, उपाध्यक्ष जहीर खान, उपाध्यक्ष सुमित कश्यप, संयुक्त सचिव फैजान खान, कार्यालय प्रभारी शान मो, फहीम आतिश आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button