बेतुल

बैतूल शुद्ध जल एवं जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष पखवाड़ा अभियान शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की कराई जा रही साफ-सफाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और जल जनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कार्यपालन यंत्री श्री मनोज बघेल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की सघन साफ-सफाई कराई जा रही है। हैंडपंपों के चबूतरों की सफाई एवं मरम्मत, ट्यूबवेल और कुओं के आसपास स्वच्छता, पानी की टंकियों की धुलाई, ग्राम की नालियों की सफाई तथा स्कूल एवं आंगनवाड़ी परिसरों में नल कनेक्शन के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सभी पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन कर उन्हें जीवाणुमुक्त बनाया जा रहा है।
        उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार नल-जल योजनाओं के अवयव जैसे पाइपलाइन, वाल्व, लीकेज एवं विद्युत संबंधी सुधार कार्य पंचायत के समन्वय से किए जा रहे हैं। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु ग्राम स्तर पर फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल परीक्षण कराया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य ग्रामीण महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट से पानी की जांच करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
          इसके अतिरिक्त ग्रामों से जल नमूने एकत्र कर जिला स्तरीय प्रयोगशाला में रासायनिक एवं जैविक परीक्षण कराया जा रहा है। जल में प्रदूषण पाए जाने की स्थिति में द्रव क्लोरीन से उपचार किया जा रहा है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया जा रहा है कि जल स्रोत से लेकर घरेलू नल कनेक्शन तक की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखना समुदाय की भी जिम्मेदारी है। अभियान के सफल संचालन हेतु सभी उपखंडों के सहायक यंत्री, उपयंत्री, जिला एवं विकासखंड समन्वयक, हैंडपंप तकनीशियन तथा आईएसए संस्था के कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button