महिलाओं का आशीर्वाद और युवाओं का जोश, वार्ड 07 में अरुन के समर्थन में लहर तेज
With the blessings of women and the enthusiasm of the youth, a wave of support for Arun grows in Ward 7.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। वार्ड 07 में पार्षद प्रत्याशी अरुन कुमार चौहान का तूफानी जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। “हर घर आशीर्वाद” कार्यक्रम के तहत अरुन घर-घर पहुंचकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। खासकर महिलाओं ने उन्हें प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया और कहा कि वे वार्ड के विकास के लिए एक बेहतर विकल्प हैं। युवाओं में भी अरुन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई युवाओं ने कहा, “हम हैं अरुन के साथ।” युवाओं का मानना है कि अरुन शांत स्वभाव और मधुर व्यवहार के धनी हैं तथा उनकी सादगी और विनम्रता लोगों को आकर्षित करती है। उन्हें उम्मीद है कि जीत के बाद अरुन वार्ड 07 में चौमुखी विकास की नई दिशा देंगे। अरुन ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पहली जिम्मेदारी वार्ड में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और सड़कों की मरम्मत व निर्माण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रमांक संख्या 02 पर “बेबी वॉकर” छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। अरुन के समर्थन में उनके बड़े भाई एवं जेएमएम पार्टी के धनबाद जिला महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान भी पूरी सक्रियता के साथ चुनावी रणनीति में जुटे हैं। वे लगातार लोगों से संपर्क कर संगठनात्मक मजबूती और जनसमर्थन बढ़ाने में लगे हैं। वार्ड के कई लोगों का कहना है कि हरेंद्र चौहान की रणनीति के कारण विरोधी प्रत्याशी सुस्त पड़ते नजर आ रहे हैं और मुकाबला एकतरफा होता दिख रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में हरेंद्र चौहान का राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा है। उनकी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ती रही है और पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका चर्चा का विषय बनी हुई है। कुल मिलाकर वार्ड 07 में अरुन कुमार चौहान के समर्थन में माहौल बनता नजर आ रहा है। अब देखना यह है कि मतदान के दिन जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।



