भरत पुर
20वें मोतियाबिन्द शिविर में 107 राेगियों की जांच
सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में लगाया शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर : भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से अन्य संस्थाओ के सहयोग से कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में आज राधाकृष्ण धर्मशाला में 20वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रजिस्ट्रेशन प्रभारी राजेंद्र गर्ग व लवकेश सैनी के नेतृत्व में 107 रोगियों का पंजीयन कर उनके नेत्रों की जांच की गई।
शाखा संयोजक सम्पर्क नीरज शर्मा व संयोजक सेवा ताराचंद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से भुसावर क्षेत्र में कोई व्यक्ति मोतियाबिन्द ग्रसित नहीं रहने के उद्देश्य को लेकर प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल एवं शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी व शेरसिंह सैनी के मार्गदर्शन तथा शाखा अध्यक्ष मनीष मित्तल की अध्यक्षता में स्थानीय सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में 20वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक डा. राजेन्द्र व चिकित्सकीय टीम रंजीता, अर्शदीप काैर, विजय, राहुल चौधरी व इंचार्ज रमेश द्वारा नेत्रों की समस्या से ग्रसित 107 रोगियों की जांच की गई, जिनमें 25 रोगी मोतियाबिन्द ग्रसित पाये गए। मोतियाबिन्दग्रस्त रोगियों को आधुनिक तकनीक द्वारा निःशुल्क माेतियाबिन्द आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया और आंखों की समस्या से ग्रस्त अन्य रोगियों को निःशुल्क आई ड्रॉप भी दी गई। शिविर प्रभारी दिलीप सिंघल व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि शिविर में गत शिविर के अंतर्गत आपरेशन हुए 45 रोगियों के विजन की जांच कर निःशुल्क चश्में भी दिए गए। आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किए गए राेगियों के भोजन, आवास एवं परिवहन की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी तथा उन्हें निःशुल्क दवाईयां व चश्मे भी दिए जाएंगे। आगामी शिविर 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि शाखा की ओर से लगाए गए गत 19 शिविरों में 1578 रोगियों की जांच कर 585 रोगियों के निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन करवाए जाकर उन्हें नेत्र ज्योति दिलाई जा चुकी है। शिविर में शाखा के चंद्रप्रकाश आर्य, निशांक सोनी, शेरसिंह सैनी, अमित सिंघल, कृष्ण कुमार शर्मा, बृजेश जिंदल, रमेश, आदि का विशेष सहयोग रहा।
फोटो कैप्शन आंखों की जांच करते चिकित्सक



