हजारीबाग

जनसंपर्क अभियान में दिखा जनविश्वास, विधायक प्रदीप प्रसाद ने सुदेश चन्द्रवंशी के लिए मांगा समर्थन।

स्वच्छता, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं पर केंद्रित संवाद से नागरिकों में दिखा उत्साह।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के हुरहूर, पंडितजी रोड, बाबा पथ और सुभाष नगर में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार चन्द्रवंशी के समर्थन में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान विधायक ने घर-घर जाकर नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और नगर की मूलभूत समस्याओं व विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क और नाली सुधार, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर नागरिकों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। क्षेत्रवासियों ने अपनी अपेक्षाएँ और सुझाव साझा किए, जिन पर विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का भरोसा दिया। लोगों का उत्साह और सहभागिता यह दर्शाता है कि शहर के विकास को लेकर जनता गंभीर और सजग है।
सुशासन आधारित नेतृत्व के समर्थन की अपील
विधायक प्रदीप प्रसाद ने नागरिकों से अपील की कि वे नगर के दीर्घकालीन विकास को ध्यान में रखते हुए ऐसे नेतृत्व को चुनें जो पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता हो। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार चन्द्रवंशी को विजयी बनाएं। जनता का विश्वास और सहभागिता ही किसी भी शहर के विकास की असली ताकत होती है। नागरिकों का जो स्नेह और समर्थन मिल रहा है, वह हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के संकल्प को और मजबूत करता है। सामूहिक प्रयास, जनभागीदारी और स्पष्ट विकास दृष्टि के साथ हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र आने वाले समय में नई प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button